जनरल नरवणे जाएंगे कश्मीर, सेना प्रमुख बनने के बाद पहला दौरा
जनरल नरवणे कश्मीर और नियंत्रण रेखा पर चल रहे अभियानों की जानकारी लेंगे. सेना प्रमुख का नियंत्रण रेखा के पास स्थित सेना की चौकियों का दौरा करने का भी कार्यक्रम है.
सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे सीमा पर सुरक्षा का जायजा लेने के लिए जम्मू-कश्मीर जाएंगे. सेना अध्यक्ष बनने के बाद उनका ये पहला घाटी दौरा होगा. जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने 1 जनवरी को सेना प्रमुख का पदभार संभाला था. उन्हें कश्मीर और नियंत्रण रेखा पर चल रहे अभियानों पर उत्तरी कमान की ओर से जानकारी दी जाएगी. जनरल नरवणे का नियंत्रण रेखा के पास स्थित सेना की चौकियों का दौरा करने का भी कार्यक्रम है.
नियंत्रण रेखा पर पिछले कुछ दिन से की कई घटनाएं सामने आ रही हैं. पाकिस्तान की ओर से लगातार फायरिंग की जा रही है. इसे देखते हुए जनरल नरवणे का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है. वे नियंत्रण रेखा के पास बनी सेना की चौकियों का भी जायजा लेंगे. 1 जनवरी को सेना प्रमुख बनाए जाने के बाद जनरल नरवणे का यह पहला दौरा होगा.
No comments:
Post a Comment