कश्मीर के लिए सरकार ने खोला खजाना, 80 हजार करोड़ के पैकेज का ऐलान
पिछले कई दिन से केंद्र सरकार के मंत्री जम्मू-कश्मीर का दौरा कर रहे हैं. मंत्री अलग-अलग इलाकों में जाकर विकास परियोजनाओं का जायजा लेते हैं और इस बारे में लोगों से संवाद किया जाता है. इसी क्रम में केंद्रीय गृह मंत्री जी. किशन रेड्डी भी वहां पहुंचे हैं.
मोदी सरकार ने जम्मू और कश्मीर के लिए 80 हजार करोड़ के पैकेज का ऐलान किया है. सरकार ने बुधवार को कश्मीर में विकास से संबंधित कार्य के लिए पैकेज को मंजूरी दी. इसकी जानकारी मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने दी.
केंद्र सरकार के कई मंत्री जम्मू-कश्मीर दौरे पर हैं. वहां की विकास परियोजनाओं की जानकारी लेने के लिए केंद्रीय मंत्री जम्मू-कश्मीर का लगातार दौरा कर रहे हैं. अभी हाल में पीयूष गोयल और स्मृति ईरानी समेत कई मंत्रियों ने वहां का दौरा किया और विकास के बारे में जानकारी ली. इधर दिल्ली में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट बैठक में इन मंत्रियों से कश्मीर के बारे में फीडबैक लिया.
No comments:
Post a Comment