मार्च में ही लॉन्च हो सकता है सस्ता Apple iPhone SE 2
2016 में ऐपल ने iPhone SE लॉन्च किया था. इसके बाद से इस सीरीज के कोई भी स्मार्टफोन्स नहीं आए हैं. लेकिन इस साल आपका इंतजार खत्म हो सकता है
- मार्च में ही लॉन्च हो सकता है इस साल का पहला iPhone.
- इस आईफोन में iPhone 11 वाला प्रोसेसर होगा!
अगर आप सस्ता iPhone लेने की सोच रहे हैं तो पुराने आईफोन को खरीदने के बजाए थोड़ा इंतजार कर सकते हैं. क्योंकि रिपोर्ट के मुताबिक मार्च में कंपनी एक मिड रेंज iPhone लॉन्च कर सकती है जिसे iPhone SE 2 कहा जाएगा.
गौरतलब है कि iPhone SE लॉन्च करने के बाद कंपनी ने अब तक इस सीरीज का दूसरा स्मार्टफोन नहीं लॉन्च किया है. ब्लूमबर्ग ने ऐपल के रोड मैप्स पर काम करने वाले सोर्स के हवाले से बताया है कि इस नए आईफोन का प्रोडक्शन फरवरी से शुरू हो जाएगा.
पिछले कुछ समय से इंटरनेट पर iPhone SE 2 और कथित iPhone 9 के रेंडर्स शेयर किए जा रहे हैं, लेकिन अब तक कुछ पुख्ता नहीं है. बताया जा रहा है कि इसका डिजाइन iPhone 8 जैसा होगा और साइज भी एक जैसा ही होगा.
Apple A13 Bionic प्रोसेसर होगा
रिपोर्ट के मुताबिक कथित iPhone SE 2 में फेस आईडी नहीं होगा, बल्कि कंपनी इसके लिए टच आईडी का इस्तेमाल करेगी यानी इसमें आपको होम बटन भी देखने को मिलेगा. भारतीय मार्केट में Apple का शेयर काफी कम है ऐसे में सस्ता आईफोन कंपनी के लिए भारत में एक नई उम्मीद लेकर आ सकता है
अगर कंपनी इसे भी इस कीमत पर लॉन्च करती है तो भारत में ये पॉपुलर हो सकता है. लेकिन एक सवाल ये भी रहेगा कि अगर iPhone SE सक्सेस नहीं हो पाया तो iPhone SE 2 में ऐसा कंपनी क्या देगी जिससे ये सक्सेस हो
No comments:
Post a Comment