Umang 2020: सलमान-शाहरुख समेत इन बॉलीवुड स्टार्स ने की शिरकत, PHOTOS
मुंबई में रविवार शाम उमंग 2020 का आयोजन किया गया. पुलिसवालों के सम्मान के लिए होने वाला ये इवेंट बॉलीवुड स्टार्स से भरा हुआ था. बॉलीवुड के तमाम सितारे इस इवेंट में शामिल हुए. कईयों ने अपने स्टाइलिश अंदाज में रेड कारपेट पर जलवा बिखेरा तो बाकी स्टार्स ने अपनी परफॉरमेंस से स्टेज पर आग लगाई. आइए बताएं किन स्टार्स ने इस इवेंट में शिरकत की
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान भले ही बड़े पर्दे से दूर हों, लेकिन उमंग 2020 में उन्होंने शिरकत की. शाहरुख यहां कैजुअल लुक में पहुंचे.
शाहरुख खान के साथ-साथ इवेंट में सलमान खान भी पहुंचे. सलमान खान ब्लैक पैंट-सूट में हैंडसम लग रहे थे.
टीवी सीरीज अ सूटेबल बॉय में जल्द नजर आने वाले एक्टर ईशान खट्टर भी उमंग 2020 का हिस्सा बने. सफेद कुर्ते और पायजामे संग ईशान ने पर्पल ओवरकोट पहना था.
इस इवेंट में कार्तिक आर्यन की केमिस्ट्री सारा अली खान नहीं बल्कि जाह्नवी कपूर संग देखने को मिली. इन दोनों ने साथ में कैमरा को पोज दिए और बातचीत की
बॉलीवुड की धकधक गर्ल की केमिस्ट्री उनकी साथी एक्ट्रेस मनीषा कोइराला के साथ देखने को मिली. ना सिर्फ ये दोनों एक्ट्रेस एक दूसरे को देखकर खुश थीं बल्कि साथ में पोज भी देती नजर आईं. मनीषा और माधुरी के लुक्स भी किलर थे
इस इवेंट में एक्ट्रेसेज की साड़ियों को जलवा अलग ही था. जाह्नवी कपूर और प्रियंका चोपड़ा के अलावा कटरीना कैफ भी खूबसूरत सफेद और गोल्डन साड़ी पहने नजर आईं.
No comments:
Post a Comment