पारस की मां को नहीं पसंद माहिरा? बोलीं- Kiss करना बंदकर, 36 आएंगी 36 जाएंगी
बिग बॉस के फैमिली वीक एपिसोड्स की जबरदस्त चर्चा है. करीबन 4 महीने बाद घरवालों से मिलकर कंटेस्टेंट्स काफी इमोशनल हो रहे हैं. अपकमिंग एपिसोड में पारस छाबड़ा की मां घर में आएंगी.
प्रोमो वीडियो में पारस अपनी मां को देख इमोशनल होते दिख रहे हैं. वहीं एक्टर की मां भी रोने लगती हैं. घर में आते ही पारस की मां अपने बेटे के गेम प्लान में बड़ा चेंज लाती दिखीं
पारस की मां ने उन्हें समझाया कि अब खुद के लिए खेलने का वक्त आ गया है. एक्टर की मां की बातों से साफ लगा कि उन्हें पारस और माहिरा की दोस्ती और बढ़ती नजदीकियां पसंद नहीं आ रही हैं.
जब पारस अपनी मां को माहिरा से मिलवाते हैं तो उनकी मां कहती हैं- बेटा अब स्टैंड लेने का टाइम आ गया है. थोड़ा समझ जाओ.
फैमिली वीक के बाद से घरवालों के बीच ट्यूनिंग बदलने वाली है. दोस्ती दुश्मनी में और दुश्मनी दोस्ती में बदलती दिख रही हैं.
No comments:
Post a Comment