UN में PAK और चीन की चाल नाकाम, भारत बोला- सबक लें दोनों देश
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में कश्मीर मामले पर पाकिस्तान को एक बार फिर असफलता हाथ लगी है. बुधवार को UNSC में कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान और चीन समर्थन जुटाने में विफल रहे. चीन और पाकिस्तान को हार मिलने के बाद अब विदेश मंत्रालय ने दोनों देशों को नसीहत दी है.
- UNSC में कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान और चीन समर्थन जुटाने में विफल
- पाकिस्तान को हार मिलने के बाद विदेश मंत्रालय ने दोनों देशों को दी नसीहत
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में कश्मीर मामले पर पाकिस्तान को एक बार फिर असफलता हाथ लगी है. बुधवार को UNSC में कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान और चीन समर्थन जुटाने में विफल रहे. चीन और पाकिस्तान को हार मिलने के बाद अब विदेश मंत्रालय ने दोनों देशों को नसीहत दी है.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने गुरुवार को कहा कि पाकिस्तान ने द्विपक्षीय मसले पर चर्चा के लिए
के मंच का दुरुपयोग किया, लेकिन उसे एक बार फिर शर्मिंदगी झेलनी पड़ी. उन्होंने कहा कि चीन को भी सबक लेना चाहिए और भविष्य में इस तरह के कदम से बचना चाहिए.
रवीश कुमार ने कहा कि पाकिस्तान के आरोप बेबुनियाद और निराधार है. इसके लिए सख्त कदम उठाए. पाकिस्तान के आरोपों में कोई विश्वसनीयता नहीं थी. वहीं चीन को लेकर रवीश कुमार ने कहा कि हमारे विचार में चीन को इस वैश्विक सर्वसम्मति पर गंभीरता से विचार करना चाहिए और भविष्य में ऐसी कार्रवाई करने से बचना चाहिए.
रवीश कुमार ने कहा, 'हमें उम्मीद है कि यह संदेश पाकिस्तान को और स्पष्ट हो गया है कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच कोई बात है, जिस पर चर्चा करने की आवश्यकता है तो यह द्विपक्षीय रूप से किया जाना चाहिए. पाक के पास भविष्य में इस तरह की हरकतों से बचकर इस वैश्विक शर्मिंदगी से बचने का विकल्प है.'
No comments:
Post a Comment