रश्मि पर भड़कीं माहिरा शर्मा, गुस्से में बोलीं- मुझे नफरत है इससे
सलमान खान बिग बॉस की शान हैं. सलमान के साथ वीकेंड का वार एपिसोड फैन्स के लिए हमेशा ही स्पेशल रहता है, क्योंकि हर वीकेंड सलमान खान कंटेस्टेंट्स की हफ्तेभर के बिहेवियर को लेकर उनकी क्लास लगाते हैं.
इस हफ्ते सलमान खान के निशाने पर पारस छाबड़ा रहे. अकांक्षा पुरी संग रिलेशनशिप में होने के बावजूद माहिरा शर्मा संग बढ़ रही नजदीकियों को लेकर सलमान ने पारस को खरी-खरी सुनाई
वहीं शो का अपकमिंग एपिसोड भी काफी ड्रामेटिक होने वाला है. खुद को वीक कंटेस्टेंट सुनने पर माहिरा शर्मा काफी भड़कती हुई नजर आएंगी.
शो के प्रोमो में आप देख सकते हैं कि माहिरा शर्मा, रश्मि देसाई के लड़ती हुई नजर आ रही हैं.
दरअसल, एक टास्क के दौरान पारस कहेंगे कि जब माहिरा को घरवाले वीक बोलते हैं तो उन्हें इस बात से नफरत होती है. पारस की इस बात पर सलमान खान उनसे कहते हैं कि पारस ये माहिरा खुद भी बोल सकती हैं.
सलमान की इस बात पर रश्मि बीच में ही पारस से कहती हैं माहिरा को बोलने दो. रश्मि की इस बात पर माहिरा काफी गुस्सा हो जाती हैं.
No comments:
Post a Comment