बेंगलुरु में कोहली ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच, लाबुशेन ऐसे हुए आउट
ऑस्ट्रेलियाई पारी के 32वें ओवर में रवींद्र जडेजा की गेंद पर कप्तान विराट कोहली ने मार्नस लाबुशेन का बेहतरीन कैच लपका. लाबुशेन ने इस मैच में स्टीव स्मिथ के साथ 127 रनों की साझेदारी की थी.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु में खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी और निर्णायक मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने एक शानदार कैच लपकते हुए दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया.
दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई पारी के 32वें ओवर में रवींद्र जडेजा की गेंद पर कप्तान विराट कोहली ने मार्नस लाबुशेन का बेहतरीन कैच लपका. लाबुशेन ने इस मैच में स्टीव स्मिथ के साथ 127 रनों की साझेदारी की थी.
विराट कोहली ने मार्नस लाबुशेन का कैच लपककर उन्हें 54 रनों के निजी स्कोर तक ही सीमित रखा. कोहली ने हवा में डाइव लगाते हुए कैच पकड़ लिया और भारत को मार्नस लाबुशेन का कीमती विकेट दिला दिया.
आपको बता दें कि इस मैच में स्टीव स्मिथ (131) के शतक और मार्नस लाबुशेन (54) के अर्धशतक की बदौलत पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 286 रन बनाए और भारत को सीरीज जीत के लिए 287 रनों का टारगेट दिया.
इसके अलावा एलेक्स कैरी के 35 रन बनाए. भारत की तरफ से मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. रवींद्र जडेजा ने 2 विकेट झटके. नवदीप सैनी और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट झटके.
No comments:
Post a Comment