दिल्ली चुनावः वक्त पर नहीं पहुंचे सीएम केजरीवाल, अब कल करेंगे नामांकन
Delhi Election 2020 में अरविंद केजरीवाल नामांकन से पहले वाल्मीकि मंदिर पहुंचे और फिर रोड शो करते हुए नामांकन दाखिल करने रवाना हुए. इस दौरान केजरीवाल का काफिला लेट हो गया और नामांकन के लिए निर्धारित समयसीमा के अंदर निर्वाचन अधिकारी के दफ्तर नहीं पहुंच सके.
- अरविंद केजरीवाल अब कल भरेंगे अपना पर्चा
- नई दिल्ली सीट से लगातार दो बार जीता चुनाव
- बीजेपी-कांग्रेस ने अभी नहीं उतारे उम्मीदवार
आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सोमवार के दिन नई दिल्ली विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल करना था, लेकिन वह रोड शो के कारण नामांकन के लिए निर्धारित अंतिम वक्त 3.00 बजे तक निर्वाचन अधिकारी के दफ्तर नहीं पहुंच सके. अब वह मंगलवार यानी 21 जनवरी को नामांकन दाखिल करेंगे.
इससे पहले सीएम केजरीवाल वाल्मीकि मंदिर पहुंचे. वाल्मीकि मंदिर से वह रोड शो करते हुए नामांकन करने के लिए रवाना हुए. रोड शो के दौरान उमड़ी भारी भीड़ के कारण उनका काफिला निर्धारित अवधि में नामांकन स्थल तक नहीं पहुंच सका.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नामांकन के लिए अपने घर से निकल चुके हैं. उन्होंने पहले अपनी मां से जीत का आशीर्वाद लिया और फिर रोड शो के लिए निकल गए.
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नामांकन से पहले बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता जुटने लगे हैं.
केजरीवाल वर्तमान में नई दिल्ली विधानसभा सीट से विधायक हैं जो लगातार दूसरी बार इस सीट से जीतकर आए हैं. इससे पहले दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस की दिवंगत नेता शीला दीक्षित इस सीट से विधायक रह चुकी हैं.
No comments:
Post a Comment