19 से Amazon की सेल, इन स्मार्टफोन्स पर मिलेगी बड़ी छूट, देखें लिस्ट
Amazon के ग्रेट इंडियन सेल 2020 की शुरुआत इस हफ्ते के अंत से होने जा रही है. ये रिपब्लिक डे स्पेशल सेल 19 जनवरी से लेकर 22 जनवरी तक जारी रहेगी. ऐमेजॉन सेल में मोबाइल फोन्स, लैपटॉप्स, टीवी और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक्स पर भारी डिस्काउंट दिया जाएगा.
- 19 जनवरी से शुरू होगी ऐमेजॉन की ग्रेट इंडियन सेल
- टॉप स्मार्टफोन्स पर मिलेगा 40 प्रतिशत तक डिस्काउंट
ऐमेजॉन के मुताबिक ग्रेट इंडियन सेल 2020 के दौरान टॉप-सेलिंग स्मार्टफोन्स पर 40 प्रतिशत तक डिस्काउंट दिया जाएगा और चुनिंदा स्मार्टफोन्स को सबसे कम कीमत पर सेल किया जाएगा. ऐमेजॉन ने अपनी टीजर पेज पर काफी डील्स का खुलासा किया है. सेल के दौरान को 37,999 रुपये की जगह 34,999 रुपये में सेल किया जाएगा. इसी तरह Galaxy M30s की बिक्री 13,999 रुपये की जगह 12,999 रुपये में की जाएगी. ऐमेजॉन सेल में Redmi Note 8 Pro की बिक्री 14,999 रुपये की जगह 13,999 रुपये में होगी. ग्राहक सेल में वीवो V20 को 11,990 रुपये की जगह 9,999 रुपये में खरीद पाएंगे.
आपको बता दें ऐमेजॉन ग्रेट इंडियन सेल 2020 में iPhone XR, OnePlus 7T Pro और Samsung Galaxy M30 जैसे पॉपुलर स्मार्टफोन्स पर भी डिस्काउंट दिया जाएगा. सेल में OnePlus 7T Pro की बिक्री 53,999 रुपये की जगह 51,999 रुपये में की जाएगी. इसमें एक्सचेंज ऑफर के तहत एडिशनल 2,000 रुपये का डिस्काउंट शामिल है. सेल में Oppo F11 23,990 रुपये की जगह 13,990 रुपये में उपलब्ध रहेगा. फिलहाल कंपनी ने iPhone XR पर डिस्काउंट का खुलासा नहीं किया है
No comments:
Post a Comment